एफआईएच अंपायर बने जावेद शेख, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
खेल डेस्क। हॉकी इंडिया(एचआई) ने जावेद शेख को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के विश्व अंपायर पैनल में शामिल किये जाने पर बधाई दी है। एफआईएच अंपायर पैनल के लिये जावेद के नाम की सिफारिश हॉकी इंडिया ने की थी जिसे एशियन हॉकी संघ की ओर से भी समर्थन मिला था। 41 वर्षीय शेख ने मुंबई में वर्ष 2000 में अपने अंपायभरग करियर की शुरूआत एक स्थानीय टूर्नामेंट से की थी।
पिछले 10 वर्षाें में जावेद ने कई बड़े टूर्नामेंटों जैसे राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स 2014 अैर 2016 रियो ओलंपिक में अंपायभरग की है। उन्होंने कहा मेरे लिये यह भावुक क्षण है। लेकिन मेरे पिछले 15 वर्षाें के काम का यह नतीजा है। एफआईएच वल्र्ड पैनल अंपायर बनना मेरे लिये बहुत प्रतिष्ठा की बात है और हॉकी इंडिया से मुझे इसके लिये हमेशा समर्थन मिला है। जावेद फिलहाल 52वें बांबे गोल्ड कप में अंपायभरग कर रहे हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव मो. मुश्ताक अहमद ने जावेद को बधाई देते हुये कहा हम जावेद को एफआईएच पैनल में शामिल किये जाने पर बधाई देते हैं। उन्होंने जो काम किया है यह उसी का परिणाम है। यह भारत के सभी अंपायरों के लिये भी गौरव का पल है। हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हैं।
The post एफआईएच अंपायर बने जावेद शेख, हॉकी इंडिया ने दी बधाई appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C6g2zK
Comments
Post a Comment