‘रोहित सेना’ इंदौर में बनाएगी ‘विराट रिकॉर्ड’
स्पोर्ट डेस्क: रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज कब्जा करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब शुक्रवार को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा ट्वेंटी 20 मैच जीतकर लगातार तीसरी सीरीज में भी विजेता बनने उतरेगा। भारत ने तीन टेस्टों की सीरीज श्रीलंका से 1-0 से और तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीती है और अब उसके पास ट्वेंटी 20 सीरीज में भी कब्जा करने का मौका है। भारत ने बुधवार को श्रीलंका को पहले ट्वेंटी 20 मैच में कटक में उसकी सबसे बड़ी शिकस्त दी थी और 93 रन से मैच जीतकर इस प्रारूप में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड कायम किया था।
लय में चल रही टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम ने बल्लेबाजो और गेंदबाजो दोनों में हरफनमौला खेल की बदौलत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच जीतकर भारत श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी 20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त कायम कर लेगा जो उसकी श्रीलंका के खिलाफ इस वर्ष दूसरी बार तीनों प्रारूपों में विदेशी और अपनी जमीन पर सीरीज जीत भी होगी। भारत ने तीनों प्रारूपों में श्रीलंका को उसी के मैदान पर इस वर्ष 9-0 से हराया था।
कटक में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था जिसमें गेंदबाजो खासकर स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावशाली था जिन्होंने श्रीलंकाई टीम को 87 रन पर ही ढेर कर दिया था। युजवेंद्र इस मैच में सर्वाधिक चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने लेकिन उनकी लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी ने जिस तरह श्रीलंका के बल्लेबाजो को परेशान किया वह बहुत दिलचस्प रहा।
The post ‘रोहित सेना’ इंदौर में बनाएगी ‘विराट रिकॉर्ड’ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kuHvVB
Comments
Post a Comment