ये एक्ट्रेस बोली- फिल्म शानदार की असफलता से उदास थी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वह अपनी फिल्म शानदार की असफलता से बहुत उदास हो गई थीं। आलिया को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब पांच साल हो गये हैं। आलिया के करियर में फिल्म शानदार को अगर छोड़ दिया जाये तो उनकी सभी फिल्में हिट रही है। आलिया का कहना है कि फिल्म शानदार की असफलता के बाद वह उदास थी लेकिन उसके बाद वह असफलता का सामना करने के लिए अधिक तैयार हो गई।
आलिया ने कहा, भाग्य से मेरी 90 % फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही हैं परन्तु एक फिल्म असफल रही और उस असफलता के कारण मैं और अधिक शांत हो गई हूं। किसी वजह से शानदार बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। मैं बहुत दुखी हुई थी और मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मैं अपने पिता महेश भट्ट के पास गई। वे इकलौते इंसान थे जिनसे मैंने बात की और इस दुख से उबरने के लिए मैं अकेले छुट्टियां बिताने के लिए बाहर गईं।
आलिया ने कहा, मैंने बहुत खराब महसूस किया परन्तु उसके बाद खुद को दिलासा देते हुए कहा हो गया। मैंने अपनी पहली असफलता का सामना किया था और उसके बाद मैं आने वाली हर चीज के लिए तैयार हूं। असफलता से उबरना बहुत मुश्किल है। मेरे पिता ने मुझे फ्रैंक सिनात्रा का एक पोस्टर भेजा, जिसमें लिखा था, बड़ी सफलता ही बेहतरीन प्रतिशोध है।
The post ये एक्ट्रेस बोली- फिल्म शानदार की असफलता से उदास थी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AujXXN
Comments
Post a Comment