अजमेर में सलमान खान की शव यात्रा निकाली
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज पर की गई टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अजमेर के वाल्मीकि समाज ने आज फिर अपने आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए सूचना केंद्र चौराहे से सलमान खान के पुतले की शवयात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। समाज की ओर से जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी पीएम के नाम दिया गया जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के नाम भी दी गई।
इसमें कहा गया कि सरकार सलमान खान पर दबाव बनाए कि वाल्मीकि समाज पर जिस तरह से उन्होंने सार्वजनिक टिप्पणी की है उसी तरह सार्वजनिक रूप से वे समाज से माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करा सजा का प्रावधान करें। समाज के लोगों ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि यदि सलमान अपनी हठधर्मिता छोडक़र माफी नहीं मांगेंगे तो समाज के लोग मुंबई जाकर सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
The post अजमेर में सलमान खान की शव यात्रा निकाली appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2DWw1Ci
Comments
Post a Comment