आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
क्राइम डेस्क। बारह साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड दिए जाने संबंधित विधेयक के मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित होने के एक ही दिन बाद आज इंदौर पुलिस ने आठ साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। देपालपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि चांदेर गांव में कल शाम हुई इस घटना के बारे में बच्ची के परिजन ने कल रात ही शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आज आरोपी संदीप कलोता को गिरफ्तार कर लिया।
परिजन के अनुसार आरोपी उनका पड़ोसी है। कल उसने बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इस बीच घर पहुंची बच्ची की मौसी ने आरोपी को देख लिया, जिसके बाद वह फरार हो गया। पीडि़त बच्ची का इलाज कराया जा रहा है।
The post आठ साल की मासूम से दुष्कर्म appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jQq5S8
Comments
Post a Comment