आज दिन में शशि कपूर का हुआ निधन!
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारत में टाइम पास का सबसे बड़ा साधन एंटरटेनमेंट है। इसमें हम कोई मूवी, नाटक या फिर कोई शो देखकर टाइम पास कर लेते है। आपको बता दे की विश्व में भी एंटरटेनमेंट का खूब प्रचलन है। इंडिया में तो कई बार किसी मूवी या नाटक को लेकर कई विवाद होते है। लेकिन आखिर में वो वापिस सही हो जाते है, और एक्टर्स अपने काम में लग जाते है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व बॉलीवुड के जाने माने मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। काफी दिनों से शशि कपूर बीमार चल रहे थे और शनिवार को कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें छाती में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था , जहां उन्होंने आज अपराह्न अंतिम सांस ली।
18 मार्च 1938 को पद्म भूषण प्राप्त शशि कपूर का जन्म हुआ था। बतौर अभिनेता भूमिका उन्होंने 175 से अधिक फिल्मों में निभायी है। अभिनेता के रूप में शशिकपूर ने वर्ष 1961 में सिनेमा कैरियर की शुरूआत यश चोपड़ा की फिल्म धर्म पुत्र से की। विमल राय की फिल्म में इसके बाद प्रेम पत्र में उन्हें काम करने का अवसर मिला लेकिन टिकट खिडक़ी पर दुर्भाग्य से दोनों ही फिल्में असफल साबित हुयी।
शशि कपूर की छवि रोमांटिक हीरो के रूप में बन गयी और निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी रूमानी छवि को भुनाया। वर्ष 1965 से 1976 के बीच कामयाबी के सुनहरे दौर में शशि कपूर ने जिन फिल्मों में काम किया। उनमें अधिकतर फिल्में हिट साबित हुयी।
The post आज दिन में शशि कपूर का हुआ निधन! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ig7nTF
Comments
Post a Comment