sss

; //]]>

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में कल रात एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रेहुआ गांव निवासी खुशबू खातून (18) की शादी छह माह पूर्व रेपुरा गांव निवासी मोहम्मद अंजार के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग खुशबू को दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया करते थे। इसी को लेकर खुशबू ने कल रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय खुशबू का पति घर में मौजूद नही था।

 
Image result for शव

 

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने संबंधित थाना में सास और ससुर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

The post महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BMyXTJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop