sss

; //]]>

ये एक्ट्रेस बोली- खूद को सेलिब्रिटी नहीं मानती हूं!

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज खुद को सेलिब्रिटी नहीं मानती हैं। इलियाना को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब एक दशक हो गया है। इलियाना ने कहा कि वह खुद एक स्टार के रूप में नहीं देखती है। इलियाना ने बताया, मैं खुद को तथाकथित मशहूर हस्ती, सेलिब्रिटी या एक स्टार के रूप में नहीं देखतीं। सबसे पहले मैं हर किसी की तरह एक आम इंसान हूं। मेरे लिए यह सिर्फ उन मुद्दों में से है जिस पर लोग खुलकर नहीं बोल पाते हैं।

 
Related image

 

उन्होंने कहा, मेरा नजरिया यह नहीं है कि मैं एक अभिनेत्री हूं। सेलिब्रिटी पर मैं इस नजरिये के साथ बात करना चाहती हूं कि शायद इससे किसी को कुछ सहायता मिलेगी। आप जिस भी अनुभव से गुजरते हैं उसके बारे में बात करने से जरूर सहायता मिलती है। लेकिन अंत में बदलाव आपके अंदर से ही आता है। मैं समझती हूं कि हर फिल्म से अलग अनुभव मिलता है। मुझे अच्छा लगता है कि हर फिल्म से कुछ सीखने को मिलता है। मुझे बॉलीवुड में 11 साल हो गए हैं और मुझे इस दौरान काफी अच्छा लगा। मैं आगामी सालों के लिए भी काफी उत्साहित हूं।

The post ये एक्ट्रेस बोली- खूद को सेलिब्रिटी नहीं मानती हूं! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kTkCdE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop