sss

; //]]>

प्रतियोगी परीक्षा में अपनाएं ये शॉर्ट ट्रिक्स और फार्मूले

competitive exams tips and tricks.png

साल 2018 में बहुत सारी प्रतियोगी परीक्षा, आईबीपीएस और अन्य कई प्राइवेट और सरकारी बैंक की ओर से अलग अलग पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करने वाले हैं। ऐसे में प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ ऐसे ही प्रतियोगी परीक्षा टिप्स व ट्रिक्स के बारे में जो आप की तैयारी में बेहद सहायक हो सकते है।

जनरल नॉलेज को मजबूत बनाने के तरीके

तैयारी से पहले यह जानना जरूरी है कि जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस में क्या अंतर है। जनरल नॉलेज में दुनियाभर के सभी विषय शामिल होते हैं। जिसमें उनके अस्तित्त्व से लेकर विकास और पतन की जानकारी होना जरूरी है। वहीं जनरल अवेयरनेस में परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष फील्ड की जानकारी लेनी होती है। जैसे यदि एग्जाम बैंक का है तो बैंक से जुड़ी हर बात की जानकारी होना अहम है। इसलिए यदि बात जनरल नॉलेज की हो तो इतिहास के अलावा वर्तमान की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित अखबार, मैग्जीन व जर्नल मददगार होंगे। बात जनरल अवेयरनेस की करें तो जितनी संदर्भित पुस्तकों को पढ़ा जाए वह भी कम है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में हो रही हर घटना पर नजर रखने की जरूरत होती है। जैसे बैंकिंग क्षेत्र में किसकी नियुक्ति हुई, कौनसी नई योजना बनाई गई, मुद्रा या हर तरह के खाते की ब्याज दर आदि।

रीजनिंग को ऐसे बना सकते हैं आसान

रीजनिंग हर कॉम्पिटेटिव एग्जाम का वह हिस्सा है जिसके कारण बच्चे फॉर्म भरने तक से डरते हैं। उनके अनुसार वे इस टॉपिक से इसलिए भी कतराते हैं क्योंकि ये कम स्कोरिंग वाला टॉपिक है यदि तैयारी अच्छी न हो तो। विस्तृत रूप से देखा जाए तो रीजनिंग में कोडिंग-डीकोडिंग, इनइक्वालिटी, ब्लड रिलेशन, डायरेक्शन, पजल्स, सिलोगिज्म, सिटिंग अरेंजमेंट आदि के बारे में पूछा जाता है। इसके लिए स्टूडेंट यदि रोजाना कम से कम १५ प्रश्न भी हल करे तो ये मुश्किल नहीं है। कोशिश करें कि पहले हर प्रश्न की समय सीमा तय करें। फिर इन प्रश्नों की जटिलता का स्तर धीरे-धीरे बढ़ाएं। कुछ टॉपिक को खुद पर आजमाएं जैसे ब्लड रिलेशन, सिटिंग अरेंजमेंट, पजल्स आदि में खुद का काल्पनिक रूप से एक दृश्य बनाएं ताकि उत्तर की छवि आसानी से दिमाग में बन सके।

गणित के लिए शॉर्ट फॉर्मूले अपनाएं

अधिकांश बच्चों के गणित में कम माक्र्स फॉमूर्लों को रटने के कारण आते हैं। हालांकि यह गलत भी नहीं है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्मूला सही जगह इस्तेमाल होना चाहिए। गणित के प्रश्नों को सॉल्व करने से पहले बेसिक चीजों को पूरा करें। जैसे पहाड़े, स्क्वायर, क्यूब्स आदि को फिंगरटिप्स पर याद करें। ऐसा करने से समस्या को हल करने के दौरान आपको इनके लिए पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। आपको जितने ज्यादा फॉर्मूले याद व ध्यान होंगे, उतना आपके लिए अच्छा है। तैयारी के दौरान आप गणित के हर टॉपिक से जुड़े कम से कम 10 उदाहरण वाले और 10 प्रेक्टिकल प्रश्नों का अभ्यास करें। आप प्रेक्टिस पेपर के लिए पुराने प्रश्न-पत्रों को भी आधार बना सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा से एक हफ्ते पहले ज्यादा से ज्यादा मॉक टैस्ट पेपर ऑनलाइन या ऑफलाइन सॉल्व करें।

The post प्रतियोगी परीक्षा में अपनाएं ये शॉर्ट ट्रिक्स और फार्मूले appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2lhW52X

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop