sss

; //]]>

बलवीर सिंह की बायोपिक नहीं है गोल्ड: रितेश

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रितेश सिधवानी का कहना है कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ पूर्व सीनियर हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित नहीं है। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार बलबीर सिंह का ही किरदार निभा रहे हैं जो साल 1948 में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। सिधवानी ने कहा , यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और ये किसी की बायोपिक नहीं है। साल 1933-48 के बीच हिन्दुस्तान में खेल को किस नकारिये से देखा जाता था, यही इस फिल्म में दर्शाया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ हॉकी के बारे में या किसी भी चरित्र पर आधारित नहीं है।

 
Image result for रितेश सिधवानी

 

सिधवानी ने बताया ,हमने इसे वास्तविक घटनाओं पर निर्धारित किया है और लोग इसे बायोपिक समझ रहे हैं। यह उस दौर की कहानी है जब हमने आजादी हासिल की थी। अक्षय फिल्म में हॉकी तक नहीं खेल रहे हैं। वो एक मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की निर्देशक रीमा कागती ने ही अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए चुना। उनका कहना था कि उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता चाहिए था। जब रीमा कहानी के साथ हमारे पास आई तो अक्षय से मिलने की उनकी ख्वाहिश थी क्योंकि उनकी पसंद अक्षय कुमार थे तो एक निर्माता होने के नाते वो मेरा जॉब था इसलिए मैंने अक्षय को साइन किया। फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

The post बलवीर सिंह की बायोपिक नहीं है गोल्ड: रितेश appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yS5rXd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop