जानिए घर में उपयोग लेने वाली चीजों के फायदे!
हेल्थ डेस्क: हम अपनी हेल्थ को सही रखने के लिए कई तरह के घेरलू उपाय अपनाते है। लेकिन ये उपाय कभी तो हमारे लिए सही साबित हो जाते है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है की हमें ये उपाय महंगे पड़ जाते है। हमारे अगर कोई बीमारी थोड़ी सी होती है तो भी कई औषधियां ऐसी होती है जिनको हमारा शरीर झेल नहीं पाता है और उलटी हमें पेरशानी हो जाती है।
हल्दी
हल्दी भारतीय वनस्पति है। यह अदरक की प्रजाति का 5-6 फुट तक बढ़ने वाला पौधा है जिसमें जड़ की गाठों में हल्दी मिलती है। हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक चमत्कारिक द्रव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। औषधि ग्रंथों में इसे हल्दी के अतिरिक्त हरिद्रा, कुरकुमा लौंगा, वरवर्णिनी, गौरी, क्रिमिघ्ना योशितप्रीया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम, टर्मरिक नाम दिए गए हैं।
अदरक
अदरक एक भूमिगत रूपान्तरित तना है। ये मिट्टी के अन्दर क्षैतिज बढ़ता है। इसमें काफी मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहता है जिसके कारण यह फूलकर मोटा हो जाता है। अदरक जिंजीबरेसी कुल का पौधा है। अधिकतर उष्णकटिबंधीय व शीतोष्ण कटिबंध भागों में पाया जाता है। अदरक दक्षिण एशिया के अलावा पूर्वी अफ्रीका और कैरेबियन में भी पैदा होता है।
काली मिर्च
काली मिर्च के पौधे का स्थान दक्षिण भारत ही माना जाता है। भारत से बाहर इंडोनेशिया, बोर्नियो, इंडोचीन, मलय, लंका और स्याम इत्यादि देशों में भी इसकी खेती की जाती है। विश्वप्रसिद्ध भारतीय गरम मसाले में, ऐतिहासिक और आर्थिक दोनों दृष्टियों से, काली मिर्च का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसका वर्णन और उपयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है।
इलायची
इलायची का सेवन आमतौर पर मुखशुद्धि के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। यह दो प्रकार की आती है- हरी या छोटी इलायची तथा बड़ी इलायची। जहाँ बड़ी इलायची व्यंजनों को लजीज बनाने के लिए एक मसाले के रूप में प्रयुक्त होती है, वहीं हरी इलायची मिठाइयों की खुशबू बढ़ाती है। मेहमानों की आवभगत में भी इलायची का इस्तेमाल होता है।
The post जानिए घर में उपयोग लेने वाली चीजों के फायदे! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nxHqo9
Comments
Post a Comment