sss

; //]]>

इस अभिनेता के साथ काम करेगी नरगिस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अभिनेता संजय दत्त के साथ काम करने जा रही है। नरगिस फाखरी जल्द ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में अपनी अगली फिल्म तोरबाज की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में वह संजय दत्त के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में नरगिस एनजीओ वर्कर आएशा के किरदार में नजर आएंगी जो अफगानिस्तान में रिफ्यूजी बच्चों की देखभाल करती है। फिल्म को गिरीश मलिक निर्देशित करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 2014 में‘जल’बनाई थी। उनकी इस फिल्म ने स्पेशल इफेक्ट््स के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

 

Related image

 

बताया जा रहा है कि ‘तोरबाज’ पर गिरीश पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता राहुल मित्रा ने बताया कि ‘नरगिस फिल्म में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं। इसके लिए वह लॉस एंजेलिस में पश्तो और डारी लैंग्वेज क्लासेज भी ले रही हैं। फिल्म में उन्हें दोनों भाषाओं में बात करनी होगी। हम लोग बिश्केक में शूटिंग करेंगे और उसके बाद मध्य एशिया के रास्ते सिल्क रूट पर ट्रैवल करेंगे। फिल्म की शूटिंग बहुत ठंडी जगहों पर होगी और फिल्म में आपको कुछ ऐसी लोकेशन नजर आएंगी जो पहले किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई गई हैं।

The post इस अभिनेता के साथ काम करेगी नरगिस appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z30OwU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop