sss

; //]]>

‘धमाल’ और ‘डबल धमाल’ के बाद अब माधुरी करेंगी टोटल धमाल!

एंटरटेनमेंट डेस्क: मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के साथ बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर टोटल धमाल करने जा रही हैं। राम लखन, तेजाब, बेटा, और पुकार समेत कई सुपरहिट फिल्मों में अनिल और माधुरी ने काम किया है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया है। यह जोड़ी जल्द ही दोबारा एकसाथ नजर आयेगी।

माधुरी दीक्षित से जाने माने फिल्मकार इंद्र कुमार ने अपनी फिल्म ‘धमाल’ के तीसरे सीक्वल के लिए संपर्क किया है। अनिल के अपॉजिट उन्होंने फिल्म में लीड रोल ऑफर किया है। इस फिल्म का नाम ‘धमाल’ और ‘डबल धमाल’ के बाद ‘टोटल धमाल’ होगा। आखिरी बार माधुरी और अनिल ने 2000 में पुकार में साथ काम किया था।

माधुरी ने बताया कि वह लंबे समय बाद इंद्र कुमार के साथ और अनिल के साथ काम करने जा रही हैं इसलिए यह फिल्म उनके लिए वाकई टोटल धमाल होगी। माधुरी ने कहा है कि उन्होंने काफी समय से कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की थी इसलिये उनके लिए उस लिहाज से भी यह बड़ा चेंज हैं। माधुरी खुश हैं कि मजेदार फिल्म में उन्हें फिर से काम करने का मौका मिलने जा रहा है। माधुरी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने जा रही हैं।

The post ‘धमाल’ और ‘डबल धमाल’ के बाद अब माधुरी करेंगी टोटल धमाल! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ADrp2y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop