sss

; //]]>

अल्फा सेंचुरी पर छोटे धरती जैसे ग्रह मौजूद हो सकते हैं अध्ययन

नई दिल्ली। हमारे ग्रह के सबसे करीबी तारा निकाय-अल्फा सेंचुरी पर धरती जैसे छोटी सी दुनिया बसी हो सकती है जिसकी पहले अनदेखी की जाती रही है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के खगोलविदों ने अल्फा सेंचुरी तारा निकाय पर नए सिरे से अध्ययन किया और वहां निवास करने योग्य ग्रहों की खोज को विस्तृत करने के नए तरीकों का पता लगाया।

 

Image result for Planets like small earth may exist on Alpha Centauri

 
इस अध्ययन में इस तारा निकाय में बड़ी संख्या में बड़े ग्रहों की मौजूदगी से इंकार किया गया है जिसका दावा इससे पहले के अध्ययनों में किया जाता रहा है। प्रोफेसर डेबरा फिशर ने बताया, ब्रह्मांड ने हमें बताया है कि ग्रहों के सबसे आम प्रकार छोटे ग्रह हैं और हमारा अध्ययन दिखाता है कि इसी तरह के ग्रह अल्फा सेंचुरी ए और बी के ईर्द-गिर्द घूम रहे हो सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने निश्चित किया कि अल्फा सेंचुरी ए में परिक्रमा कर रहे ग्रह धरती के द्रव्यमान से 50 गुणा कम द्रव्यमान वाले ग्रह हैं जबकि अल्फा सेंचुरी बी के ईर्द गिर्द घूम रहे ग्रहों का द्रव्यमान धरती के द्रव्यमान से आठ गुणा कम है। यह अध्ययन एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

The post अल्फा सेंचुरी पर छोटे धरती जैसे ग्रह मौजूद हो सकते हैं अध्ययन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yXAIbi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop