sss

; //]]>

आप भी बढ़ा सकते हो अपनी टीम का हौसला

boss and employee

ऑफिस में आपकी इच्छा के अनुरूप प्रदर्शन न कर पा रहे एंप्लॉइज को सही राह पर लाने के लिए कई बार बॉस को खुद हस्तक्षेप करना पड़ता है। यह हस्तक्षेप अक्सर सहायक कम और डांट-डपटकर बेइज्जत करने वाला ज्यादा रहता है। बहुत बार एंप्लॉई अपने आस-पास के सीनियर्स या माहौल की वजह से भी बेहतर काम नहीं कर पाते हैं और आपके सीधे इन्वॉल्व होने से उन्हें स्थिति सुधरने की उम्मीद दिखती है।

कैसा है एंप्लॉई

ऑफिस के काम में बाधा पैदा कर रहे एंप्लॉई के बारे में कोई भी धारणा बना लेने से पहले उसका पिछला रिकॉर्ड जरूर देख लें। अगर वह हर बार समस्या खड़ा करता है तो उससे सीधे पूछें कि हर बार उसके साथ ही क्यों समस्या आ रही है? वह आमतौर पर सही है और एक-दो मौक ों पर वह परेशान हो रहा है या कर रहा है तो उससे वजह जानें।

न जताएं बेवजह रौब

बेशक आप बॉस हैं और वह एंप्लॉई, लेकिन यह बात आपको अपनी बातों से जताने की जरूरत नहीं है। आपकी बातों से उसे ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप कह रहे हैं, ‘तुम चाहो या न चाहो, तुम्हें यह करना ही पड़ेगा।

एंप्लॉइज हों सबल

एंप्लॉइज को सबल बनाकर आप उनके व्यक्तित्व का ही नहीं बल्कि कंपनी का भी फायदा करते हैं। यदि कोई एंप्लॉई किसी कमी की वजह से बार-बार टारगेट हो रहा है तो क्या आपका भी फर्ज उसी बात का इश्यू बनाना है?

सोचें ठंडे दिमाग से

जिस एंप्लॉई की बार-बार शिकायतें आ रही हों, उससे बात करते समय पहले ठंडे दिमाग से सोचें कि इस बातचीत का उद्देश्य क्या है? आप उसे बेइज्जत करना चाहते हैं? ऐसे सवाल अपने आप से पूछेंगे तो ज्यादा धैर्यपूर्वक उस एंप्लॉई से बात कर पाएंगे।

The post आप भी बढ़ा सकते हो अपनी टीम का हौसला appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2kSxWiE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop