sss

; //]]>

अभद्र भाषा बोलने के लिए राजनीति से संन्यास लें पीएम: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निलंबित किये जाने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उसके नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहते हैं और यदि उनमें भी नैतिक साहस है तो इसके लिए वह खुद राजनीति से संन्यास लेकर दिखायें । कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने यहां पार्टी मुख्यालय में यह बात कही । पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को निलम्बित कर दिया है और अब भारतीय जनता पार्टी को भी कांग्रेस के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए।

 

कुमार ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंंकर अय्यर के खिलाफ कार्रवाई करके यह साफ कर दिया है कि आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है ।उन्होंने कहा कि मोदी , भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उसके अन्य नेता कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ लगातार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं । श्री मोदी को श्री गांधी से नैतिकता का पाठ सीखना चाहिए । अगर उनमें भी नैतिक साहस है तो वह इसतरह की भाषा का इस्तेमाल करने के लिए खुद राजनीति से संन्यास लेकर दिखायें।
Image result for modi

 

दोनों नेताओं ने याद दिलाया कि श्री मोदी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिएच्जर्सी गायज्श्री गांधी के लिएच् हाइब्रिड बछड़ाच्, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन भसह के लिएच्देहाती औरतज्और पार्टी नेता शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के लिए 50 करोड़ रूपये की गर्ल फ्रेंडच् जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं । इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा और दीमक तक कहा है। उन्होंने कहा कि श्री शाह तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कोच्चतुर बनियाज्तक कह चुके हैं । भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और भाजपा सांसद परेश रावल ने कांग्रेस की तुलना बारबाला से की है । उसके कुछ अन्य नेता भी अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन भाजपा ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

The post अभद्र भाषा बोलने के लिए राजनीति से संन्यास लें पीएम: कांग्रेस appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2B0e3QK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop