sss

; //]]>

विराट कोहली बने देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, शाहरुख को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान और नयी रन मशीन विराट कोहली देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं और उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू 15 वें नंबर पर पहुंच गई हैं। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता डफ एंड फेल्प्स ने भारत में सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू के अपने सालाना अध्ययन का तीसरा संस्करण प्रकाशित किया है। राइज ऑफ द मिलेनियल्स : इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड्स शीर्षक के तहत जारी रिपोर्ट के अनुसार विराट ने भारत के टॉप रैकिंग सेलिब्रिटी ब्रांड शाहरुख खान की जगह ले ली है। विराट के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर भसह ने इस सूची में शीर्ष रैकिंग हासिल की है।

 

Image result for virat kohli and shaharukh khan

 

कुल मिलाकर टॉप 15 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू 71.2 करोड़ डॉलर है। विराट इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 14.4 करोड़ डॉलर है। इसके बाद शाहरुख खान (10.6 करोड़ डॉलर), दीपिका पादुकोण (9.3 करोड़ डॉलर), अक्षय कुमार (4.7 करोड़ डॉलर) और रणवीर सिंह (4.2 डॉलर) का स्थान है। इस सूची में नए शामिल होने वाले नामों में वरुण धवन हैं, जिन्होंने सिलेब्रिटीज की सूची में 10वें नबर पर अपनी जगह बनाई है। इस सूची में नई शामिल हुईं पी वी सिंधू 15वें स्थान पर हैं जो ओलम्पिक और विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने के अलावा हाल में दुबई वल्र्ड सुपर सीरीज फाइनल्स में भी रजत जीत चुकी हैं।

The post विराट कोहली बने देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, शाहरुख को पीछे छोड़ा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2p4WXMI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop