प्योंगयोंग ओलंपिक में अमेरिका लेगा भाग, जानिए वजह!
स्पोर्ट डेस्क: अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के प्योंगयोंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2018 में उत्तर कोरिया के साथ चल रहे घमासान के बीच अपनी भागीदारी की अटकलों पर विराम लगा दिया है और व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका इन खेलों में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है।
दक्षिण कोरिया के प्योंगयोंग में वर्ष 2018 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है लेकिन उसके पड़ोसी उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षण से सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच साथ ही बेहद खराब रिश्तों के कारण भी अमेरिकी एथलीटों के इन खेलों में हिस्सा लेने पर आशंका थी।
ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर अमेरिका प्योंगयोंग उत्साहित है। दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेेने को लेकर अमेरिका उत्साहित है। हमारे लिये अमेरिकी निवासियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और दक्षिण कोरिया सरकार तथा अन्य आयोजकों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने को लेकर हम संपर्क में है।
The post प्योंगयोंग ओलंपिक में अमेरिका लेगा भाग, जानिए वजह! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BUqafE
Comments
Post a Comment