इम्तियाज के साथ फिर काम करेंगे शाहिद कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ में काम किया है। शाहिद इम्तियाज अली के साथ एक बहुत ही अलग फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। दस साल बाद इम्तियाज अली के साथ काम करने पर शाहिद ने कहा कि, हम जल्द ही कुछ करने जा रहे हैं और इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि इम्तियाज अछ्वुत प्रतिभाशाली निर्देशक हैं।
शाहिद ने कहा , हमने एक फिल्म बनाई थी, जब मैं अपने करियर की शुरुआत कर रहा था और वह भी अपने करियर की शुरुआत में थे। इस बारे में लोग अभी भी बात करते हैं। ‘जब वी मेट’ मेरे जीवन की एक विशेष फिल्म रही है। इम्तियाज ने मुझे आदित्य कश्यप जैसी भूमिका दी, मैं उनके साथ मिलकर कुछ अलग करने वाला हूं। फिल्म का विषय पिछली फिल्म से एकदम अलग होगा। इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं इसलिए ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के ठीक बाद मैं उनकी फिल्म में काम करना शुरू कर दूंगा।
The post इम्तियाज के साथ फिर काम करेंगे शाहिद कपूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2p5ZNBd
Comments
Post a Comment