sss

; //]]>

मामूली विवाद को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के भिंड शहर में पुलिस ने 10 दिन पुराने एक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक किशोर के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि 10 दिसंबर को देहात थाना क्षेत्र निवासी सौरभ सिंह भदौरिया (16) घर से दोस्त की सालगिरह मनाने का कहकर निकला था। रात में सौरभ घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद 12 दिसंबर को मुरैना जिले के पोरसा थाने में क्वारी नदी के किनारे एक किशोर का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सौरभ के तौर पर हुई।

 
Image result for शव

 

शव के सिर में चोट थी, जिससे हत्या की आशंका पैदा हुई। जो उसे पुल से नीचे नदी में फेंकने से लगी थी। पुलिस ने अंदाजा लगा लिया मामला हत्या का है। संदेह के आधार पर उसके दो दोस्तों छोटू और जयदीप भसह राजावत को पकड़ा गया, जिन्होंने शराब के नशे में सौरभ की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनका किसी बात को लेकर सौरभ से विवाद हुआ, जिसके बाद वह उन्हें अपशब्द कहने लगा। इसी के चलते उन्होंने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

The post मामूली विवाद को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BE7lhl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop