टूटे हुए रिश्तो में आप भी डाल सकते हो नई जान, जानिए कैसे..?
इंटरनेट डेस्क। जैसा की यह तो आप लोग भी जानते है रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए विश्वास का होना बहुत जरूरी हैं। रिलेशनशिप में अगर कोई एक पार्टनर धोखा दें तो दूसरा बिल्कुल टूट जाता हैं। ऐसे में दोबारा अपने पार्टनर का विश्वास जितना काफी मुश्किल हो जाता हैं। उसे दोबारा जीतते-जीतते आप खुद भी हार मान जाते हैं। आप दोनों अपनी फैमिली और अपने बारे में सारी डिटेल्स एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के बारे में इमानदारी से अपने पार्टनर को बता सकते हैं। इससे न सिर्फ आप एक दूसरे के काफी नजदीक आ जाएंगे बल्कि आप अपने पार्टनर को यह विश्वास दिला पाएंगे कि वह आपके लिए बेहद खास है।
जानिए, गाड़ी के टायर काले ही क्यों होते हैं?
रिश्ते में एक बार विश्वास चला जाए तो छोटी-छोटी बातों पर इल्जाम लगा दिया जाता हैं। खास कर तब जब आपके पार्टनर से पहले गलतियां हुई हों जिससे रिश्ते में कई तरह की रोक-टोक बन जाती हैं। ऐसा होने पर रिश्ते में कड़वाहट और तनाव बढ़ता हैं। कोशिश करें कि किसी भी तरह की बहस होने पर आप कुछ ऐसा न कहें जिससे एक-दूसरे के आत्म-विश्वास को ठेस पहुंचे।अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद आपने माफी तो मांग ली हैं पर ऐसा न समझें की वह आपको तुरंत माफ कर देंगे।
देवर के प्यार में अंधी हो चुकी थी भाभी, फिर उठाया खौफनाक कदम !
आपने उन्हें सच तो बता दिया हैं, पर आपकी जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि विश्वास को तोड़ना बहुत आसान हैं लेकिन उसे दोबारा जीतना काफी मुश्किल इसलिए उन्हें आपकी बात को समझने का समय दें। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको अपनी फीलिंग्स के प्रति इमानदार रहने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके प्रति इमानदार हो तो जरूरी है कि आप भी उसके प्रति इमानदार रहें।
The post टूटे हुए रिश्तो में आप भी डाल सकते हो नई जान, जानिए कैसे..? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iH1Lp5
Comments
Post a Comment