sss

; //]]>

इस शिव मन्दिर क्यों पढ़ी जाती है “नमाज”, कारण जानकर हैरान रह जायेंगे !

इंटरनेट डेस्क। प्राचीन काल से ही किसी भी धर्म के लोग सामूहिक रूप से एक ऐसे स्थान पर प्रार्थना करते रहे हैं, जहां पूर्ण रूप से ध्यान लगा सकें, मन एकाग्र हो पाए और प्राचीन काल से ही शिव मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। दुनियाभर में मौजूद सभी हिंदू पूरी आस्था और विश्वास से भगवान शिव की पूजा करते हैं

क्या आपने कभी सुना है कि किसी शिव मंदिर में मुस्लिम भी नमाज अदा करते हैं। भारत में एक शिव मंदिर ऐसा भी है, जहां पर हिंदू भगवान शिव का जल से अभिषेक करते है, वहीं मुस्लिम भी अपनी नमाज अदा करते हैं। इस मंदिर का नाम झारखंडी महादेव है। यह मंदिर बहुत ही खास और अनोखा है।उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से कुछ दूरी पर सरया तिवारी नाम का एक गांव है। इस गांव में शिवजी का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में जहां हिंदू पूजा करते हैं, वहीं मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते हैं।

शिव मंदिर में नमाज पढ़ने के पीछे कारण :- इसके पीछे की कहानी महमूद गजनवी से जुड़ी है। कहानी के अनुसार, इस शिवलिंग की महिमा और प्रसिद्ध सुनने पर मेहमूद गजनवी ने इसे तोड़ने की बहुत कोशिश की। अपनी पूरी ताकत लगाने पर भी वह इसे तोड़ नहीं पाया। शिवलिंग को न तोड़ पाने पर उसने इस पर कुरान का एक कलमा लिखवा दिया, ताकि इस शिवलिंग की प्रसिद्ध कम हो जाए और हिंदू इसकी पूजा करना बंद कर दे। मेहमूद के कलमा लिखवाने के बाद इस शिवलिंग की प्रसिद्धि कई गुना बढ़ गई और यह शिव मंदिर हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिमों की भी आस्था का केन्द्र बन गया।

The post इस शिव मन्दिर क्यों पढ़ी जाती है “नमाज”, कारण जानकर हैरान रह जायेंगे ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jvmTf8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop