sss

; //]]>

श्रीलंका के खिलाफ कल विजयी शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया

खेल डेस्क। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया अपनी मौजूदा लय और मजबूती को बनाये रखते हुये कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भी धमाकेदार शुरूआत के लिये उतरेगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10 मैच जीतने का रिकार्ड बनाया है। उसने इस वर्ष श्रीलंका को उसी के घर में तीनों प्रारूपों में 9-0 से हराया था और अब अपनी घरेलू सीरीज में भी उसका मेहमान टीम के खिलाफ अपराजेय क्रम बना हुआ है।

 

 

Related image

 

 

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया का रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप का इरादा है हालांकि उसके स्वभाविक स्टार कप्तान विराट संभवत: अपनी शादी के लिये अवकाश पर हैं और ऐसे में यह जिम्मेदारी सलामी बल्लेबाज रोहित के कंधों पर है। टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने और कई रिकार्ड बनाने वाले कप्तान और दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाका विराट की अनुपस्थिति निश्चित ही भारतीय टीम को खलेगी। लेकिन यह बाकी खिलाड़ियों के लिये अपनी उपयोगिता साबित करने का अच्छा मौका भी साबित हो सकती है।

 

 

श्रेयस अय्यर, रोहित, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे सभी टीम बेहतरीन बल्लेबाका हैं और विराट की गैर हाकारिी में मैच के स्कोरबोर्ड को मजबूत रखने का जिम्मा इन पर है। टेस्ट सीरीज से बाहर रहकर विश्राम करके लौटे पांड्या मध्यक्रम में अच्छे स्कोरर हैं तो पूर्व कप्तान और टीम के सबसे अनुभवी धोनी निश्चित ही अपने ‘वर्चुअल’ कप्तान की भूमिका निभाएंगे और उनकी रणनीतियां अहम रहेंगी।

The post श्रीलंका के खिलाफ कल विजयी शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A6wqzz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop