sss

; //]]>

बाप रे..! यहां मरने के बाद खुले मैदान में छोड़ देते हैं “बॉडी”.. शवों के साथ होता है ये सब !

इंटरनेट डेस्क। टेक्सस में ऐसा इलाका है जहां पर मुर्दों को खुले मैदान पर छोड़ दिया जाता है। हाल ही में इस बॉडी फार्म की कुछ दिन दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। आपको बता दें कि यहां पर डोनेट की गई डेड बॉडी से लेकर अंजान लोगों के शवों का लाया जाता है।

यहाँ क्यों किया जाता है ऐसा…
टेक्सस स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक शवों को यहां खुले में सड़ने के लिए जान बूझकर छोड़ा जाता है, जिससे देखा जा सके कि खुले में छोड़ने पर इनपर क्या प्रभाव पड़ता है। इसके लिए लाइन से यहां कई मुर्दों को 6 महीनों तक रखा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे पुलिस और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट को मदद मिल सके। अज्ञात कारणों से मरने वालों की डेड बॉडी को इन शवों से कंपेयर किया जाता है और फिर मौत के कारणों का निष्कर्ष निकाला जाता है।इसकी मदद से फॉरेंसिक एक्सपर्ट को ये सिद्ध करने में मदद मिलती है कि शख्स की हत्या की गई या उसकी मौत किसी और कारण से हुई थी। फिर इन सबूतों को कोर्ट में पेश किया जाता है।

लोग डोनेट करते हैं बॉडी
यहां पर रखी जानी वाली डेड बॉडी कई बार अज्ञात लोगों की होती है, तो वहीं कुछ लोग अपनी मर्जी से बॉडी यहां डोनेट करने का फैसला करते हैं। मरने के बाद व्यक्ति की इच्छानुसार बॉडी को यहां लाया जाता है।

इस बात का रखते हैं ख्याल
यहां लाने से पहले साइंटिस्ट्स इस बात का ख्याल रखते हैं की डेड बॉडी का वजन 220kg अंदर ही हो। साथ ही ये देखा जाता है कि मरने वालो को हेपेटाइटिस-सी या कोई संक्रामक बीमारी न रही हों। यहां लगभग 70 डेड बॉडी मौजूद हैं।

The post बाप रे..! यहां मरने के बाद खुले मैदान में छोड़ देते हैं “बॉडी”.. शवों के साथ होता है ये सब ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2CTqj3H

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop