सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर हुआ बवाल
मुंबई। कमाई के मामले में हर रोज रिकार्ड कायम कर रही बालीवुड के दंबग सलमान खान की फिल्म टाइगर अभी जिंदा है के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सलमान द्वारा कथित रूप से जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पडा था कि फिल्म अभिनेता के एक प्रशंसक ने यहां आपत्तिजनक नारेबाजी कर एक नया बखेड़ा कर दिया।
दरअसल, कल शाम फिल्म के‘शो’के दौरान सुहेल नामक एक युवक ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिये। सुहेल की देखादेखी उसके एक दोस्त ने में भी ऐसा ही करना शुरू कर दिया। हॉल में मौजूद लोगों के मना करने पर भी जब दोनों नहीं माने तो लोगो ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। टॉकीज के मैनेजर के पुलिस को घटना के बारे में सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस बल सुहेल को थाने ले गया।
घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ आज जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की और इलाइट और खिलौना सिनेमाघरों में पोस्टर फाड दिये। साथ ही फिल्म में वाल्मीकि समाज पर की गयी टिप्पणी के लिए भी सलमान खान से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान इलाइट चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।
The post सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर हुआ बवाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zxWqCR
Comments
Post a Comment