शराबी बेटे ने माँ के साथ ये क्या किया ? यह देख पड़ोसियों का लगा जमावड़ा !
क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मां-बेटे के रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शराबी बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर के मौत के घाट उतार दिया। मां की हत्या के बाद हत्यारे बेटे ने अपने खून से सने कपड़े साफ किए और घर से बाहर चला गया।
आखिर क्या है? कश्मीरी लड़कियों की खूबसूरती का राज….
जानकारी के अनुसार यह मामला वीआईपी एरिया सिविल लाइन की नमो गली का है। जहां की निवासी गुड्डो अपने पति से अलग होकर 3 बच्चों के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि बीमार होने के कारण गुड्डो बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच करीब दोपहर 3 बजे शीलू अपने एक साथी के साथ आया और खाना मांगने लगा। गुड्डो ने खाना देने में थोड़ी देर कर दी। जिससे नाराज शराब के नशे में धुत शीलू ने अपनी मां की चारपाई तोड़ दी और उसी का डंडा सिर में मार दिया।
प्यार में पड़ते ही लड़कियों की Life हो जाती है ऐसी, करने लगती है ये सब..!!
जिसे मां जमीन में गिरकर तड़पने लगी, तभी उसका छोटा भाई घर आ गया व मां को लहूलुहान मृतक अवस्था में देखकर शोर मचाया जिसके बाद पड़ोसियों का वहां जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पहुंची व हत्यारे बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया व लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
The post शराबी बेटे ने माँ के साथ ये क्या किया ? यह देख पड़ोसियों का लगा जमावड़ा ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nrqqQ6
Comments
Post a Comment