sss

; //]]>

..तो ऐसे मौत की दहलीज पर खड़े लोगों को पहचान लेती है बिल्लियां !!

इंटरनेट डेस्क। जैसा की आपने भी देखा होगा बहुत से लोगों को बिल्लियां इतनी पसंद आती हैं कि वो उन्हें घर में पालते हैं। जिन बिल्लियों से आप इतनी मोहब्बत करते हैं लेकिन उन्हीं बिल्लियों को हमेशा बुरे संकेत और दुर्भाग्य के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि बिल्ली का घर की चारदीवारी के भीतर मरना या उसे दफनाया जाना बुरी ताकतों को घर में आगमन का मौका देता है।

क्या है अवधारणाएं:
यूरोप में चुड़ैलों का रूप है बिल्ली: यूरोप के लोगों का मानना था कि बिल्लियां वास्तव में डायनों और चुड़ैलों का रूप हैं। अगर आपकी वजह से किसी बिल्ली की मौत हो जाती है तो इसका अर्थ यह है कि आपने डायनों को अपना दुश्मन बना लिया है और एक डायन 9 बार एक बिल्ली के रूप में जन्म ले सकती है।

मिस्र में शुभ माना जाता है: भारतीय लोगों की मानसिकता के ठीक उलट मिस्र के लोग आज भी बिल्ली को शुभ मानते हैं। वे बिल्ली को एक परोपकारी शेरनी के पूर्वजन्म के रूप में देखते हैं जिसके पास नौ जिन्दगियां थीं और हर जिन्दगी में उसने लोगों के लिए कार्य किया।

जापान में बिल्ली देखकर करना चाहते है दिन की शुरुआत: काली बिल्ली दिख जाए तो उनका दिन बेहतरीन बीतेगा। इतना ही नहीं अगर कोई बीमार बच्चा काली बिल्ली को देख लेता है तो ऐसा माना जाता है कि जल्दी ही उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके अलावा काली बिल्लियों का घर में दिखना बुरी ताकतों को आसपास से मुक्त कर देती है।

आयरलैंड की मान्यता है कुछ अजीब: अगर कोई व्यक्ति किसी काली बिल्ली को मार देता है तो उसे 17 साल का दुर्भाग्यपूर्ण जीवन मिलता है। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि अगर चांदनी रात को काली बिल्ली किसी का रास्ता काट जाती है तो जल्द ही उसकी मौत हो जाती है।

बिल्लियों की लड़ाई से आत्मा की मुक्ति: कोई व्यक्ति मृत शैया पर है या हाल ही में उसकी मौत हुई है और उसके आसपास दो बिल्लियां लड़ती दिखाई दें तो इसका अर्थ है शैतान और फरिश्ते उसकी आत्मा की मुक्ति के लिए लड़ रहे हैं।

फिल्मों की कहानियां है कुछ इस तरह: भारतीय फिल्मों में भी काली बिल्ली से जुड़े ऐसे बहुत से अंधविश्वासों को कैश किया गया जो दर्शकों को अत्याधिक आकर्षित भी करते हैं।

The post ..तो ऐसे मौत की दहलीज पर खड़े लोगों को पहचान लेती है बिल्लियां !! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2D5ZcBy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop