sss

; //]]>

तापसी पन्नू सीख रही हैं इन दिनों हॉकी, जानिए वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारत में टाइम पास का सबसे बड़ा साधन एंटरटेनमेंट है। इसमें हम कोई मूवी, नाटक या फिर कोई शो देखकर टाइम पास कर लेते है। आपको बता दे की विश्व में भी एंटरटेनमेंट का खूब प्रचलन है। इंडिया में तो कई बार किसी मूवी या नाटक को लेकर कई विवाद होते है। लेकिन आखिर में वो वापिस सही हो जाते है, और एक्टर्स अपने काम में लग जाते है।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू हॉकी सीख रही हैं। दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी फिल्म ‘सूरमा’ में काम करने जा रही है। हॉकी खिलाड़ी संदीप भसह के जीवन पर ‘सूरमा’ आधारित है। तापसी ने कहा कि सभी कलाकारों को इस फिल्म के लिए हॉकी खेलना खुद संदीप ने सिखाया है।

तापसी ने कहा आगे कहा की संदीप भसह ने हम सभी को हॉकी खेलना सिखाया है, जिन पर यह बायोपिक बन रही है। मुझे, दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी को उन्होंने ही हॉकी खेलना सिखाया। फिल्म की आधी शूटिंग हमने कर ली है और फिल्म की पूरी शूटिंग क्रिसमस तक हम खत्म कर लेंगे। दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने में मजा आया। वह बहुत शर्मीले व्यक्ति हैं।

अभिनेत्री तापसी ने कहा अगले साल मेरी दो फिल्में आने वाली हैं एक ‘मुल्क’ है जो कि एक सोशल थ्रिलर है। जबकि दूसरी फिल्म है ‘सूरमा’ जो कि एक स्पोर्ट्स बायोपिक है, जिसमें मैं हॉकी खेलते हुए नजर आउंगी। मेरे लिए दोनों भी फिल्मों की भूमिकाएं एक दूसरे से बहुत ही अधिक अलग है। यह साल मेरे लिए मेरे विचार से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

The post तापसी पन्नू सीख रही हैं इन दिनों हॉकी, जानिए वजह appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BIW271

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop