sss

; //]]>

महोबा में बालिका के साथ बलात्कार

क्राइम डेस्क। यूपी में महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका के अपहरण और बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर पुलिस गश्ती दल को आज तडक़े लवकुश नगर तिगैला के पास एक स्थान पर लहूलुहान आठ वर्षीय बालिका मिली जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त बालिका शहर के भटीपुरा के पठार क्षेत्र की बताई गई है। आशंका है कि घर से अगवाकर बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मृत समझकर फेंक दिया गया।

 
Related image

 

उन्होंने बताया कि बालिका के पिता जाहिद के अनुसार कल रात वह अपने परिजनों के साथ सोई थी। देर रात किसी कार्य से उठने पर उसने बालिका को अपनी जगह से गायब देखा। खोजबीन करने पर कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची ने बलात्कारी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है और इस बावत दो टीमो का गठन किया है।

The post महोबा में बालिका के साथ बलात्कार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bz2OzU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop