sss

; //]]>

खेत पर काम करने गई थी “मां”, पीछे से बाप ने बेटे के साथ…

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में एक पिता द्वारा पांच माह के बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही पांच माह के बेटे की पटक-पटक कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खपटिहा नयाडेरा गांव में भूरी निषाद खेत में काम पर गई थी और उसका पति शिव नरेश निषाद तथा पांच माह का बेटा अजय घर पर था।

रविवार देर शाम शराब के नशे में शिव नरेश ने पुत्र की पटक-पटककर हत्या कर दी और शव घर से कुछ दूर स्थित एक पहाड़ पर फेंक दिया। घटना की सूचना गांव की महिलाओं ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के जाफरगंज क्षेत्र के मोहार गांव निवासिनी मृतक मासूम की नानी रन्नो ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस फरार पिता की तलाश कर रही है।

The post खेत पर काम करने गई थी “मां”, पीछे से बाप ने बेटे के साथ… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2C7OE8k

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop