इन एक्ट्रेस को लेकर फिल्म बनायेंगे: करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार करण जौहर एक बार फिर से दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने सोनाक्षी को लेकर फिल्म इत्तेफाक की रीमेक बनाई थी। करण का कहना है कि वह अगले दो हफ्तों में सोनाक्षी के साथ अपनी नयी फिल्म की घोषणा करेंगे।
करण ने कहा, मैं खुश हूं कि मैंने सोनाक्षी के साथ काम किया, यह किसी प्रकार का इत्तेफाक नहीं था और उस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन भी इत्तेफाक नहीं था। अब हम एक अन्य फिल्म साथ में कर रहे हैं और फिल्म का नाम और विस्तृत जानकारी दो हफ्तों में घोषित की जायेगी।
The post इन एक्ट्रेस को लेकर फिल्म बनायेंगे: करण जौहर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zK0Ck7
Comments
Post a Comment