sss

; //]]>

…इन तस्वीरों को देखकर बताइए, कौन मां है और कौन बेटी?

इंटरनेट डेस्क। चीन की ज़ू मिन ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा रखी है। कुछ समय पहले ही ज़ू और उनकी बेटी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद लोग यही पता नहीं लगा पा रहे थे कि इनमें से कौन मां है और कौन बेटी? ज़ू मिन 50 साल की हैं और इनकी एक 25 साल की बेटी भी है। ये देखने में इतनी कम उम्र की लगती हैं कि लोग अक्सर इनको इनकी बेटी की बहन समझ लेते हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे ये अपने ट्वेंटीज़ में चल रही हों। लोग इस बात को लेकर काफ़ी हैरान हैं कि ये 50 साल की हैं।

मिस ज़ू चीन के यूनान प्रोविंस से आती हैं और जबसे इनकी तस्वीर इंटरनेट पर आई है ये चीन में काफ़ी मशहूर हो गई हैं। ज़ू चार साल पहले ही रिटायर हुई हैं। उसके बाद से ही उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इनके चहरे पर झुर्रियां बिल्कुल नहीं हैं। इस वजह से ये अपनी उम्र की आधी लगती हैं। ज़ू कहती हैं कि वो हर 2 महीने पर अपने बाल रंगती हैं जिससे उनके सफ़ेद बाल किसी को दिखाई न पड़ें।

ज़ू कहती हैं कि मैं और मेरी बेटी बिल्कुल दोस्तों की तरह रहते हैं और हमारे बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता नहीं है। वो कहती हैं कि उन्हें अकेला रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वो खुद को हमेशा बिज़ी रखना चाहती हैं।

The post …इन तस्वीरों को देखकर बताइए, कौन मां है और कौन बेटी? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AFfIL0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop