महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी
क्राइम डेस्क। यूपी में जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की जला हुआ शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पचोखर गांव निवासी विजय कुमार सिंह का विवाह आजमगढ़ निवासी साधना (40) के साथ हुआ था। विजय पत्नी और बच्चों को यहां छोडक़र काम-धंधे के लिये गुजरात में रहने लगा, तीन दिन पहले वह घर आया था।
उन्होंने बताया कि विजय ने गुजरात में दूसरी शादी कर ली थी, जिसे लेकर साधना से उसका विवाद होता रहता था। कल सुबह भी विवाद होने पर विजय ने पत्नी की पिटाई कर दी। दोपहर में घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में साधना का जला हुआ शव पाया गया। पुलिस को पता चला कि विजय अपने दोनो बच्चों के साथ घर से फरार है। उन्होंने बताया कि ननिहाल से पहुंचे बड़े बेटे भानुप्रताप सिंह ने पिता पर ही मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच की जा रही है।
The post महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z04tf1
Comments
Post a Comment