ये एक्ट्रेस बोली- मेरे अंदर बचपना बाकी है!
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनोन का कहना है कि उनकी बचपन की कुछ आदतें गई नहीं है और उन्हें आज भी लूडो खेलना बहुत पसंद है। कृति ने कहा कि वह अभी भी लूडो खेलती हैं और उनमें अभी भी बचपना बाकी है। कृति ने कहा,मेरे अंदर अभी बहुत बचपना बाकी है। मैं अभी भी बच्चों की बहुत सारी चीजें देखकर आ रही हूं। वह सभी जो हम लोग बचपन में खेलते थे।
मैं अभी भी लूडो खेलती हूं। लूडो खेलने में मजा आता है। मेरे ख्याल से लूडो एक खेल है, जिसमें आप चाहे कितने भी बड़े हो जाए, कभी भी बोर नहीं हो सकते। कृति ने कहा , मेरे ख्याल से हम सभी के अंदर हमेशा एक‘बच्चा‘ मौजूद रहता है। वह हमेशा रहना चाहिए और बच्चों वाली हरकतें हमें करते रहना चाहिए। कभी-कभी जब मन कुछ नहीं करने का करता है, तब ऐसा कुछ करना बड़ा अच्छा लगता है।
The post ये एक्ट्रेस बोली- मेरे अंदर बचपना बाकी है! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yWWD2c
Comments
Post a Comment