ये हैं धरती के अनोखे जीव, तस्वीरें देखकर उड़ जायेगे होश
रोचक डेस्क। दुनिया में कई जीव ऐसे होते है जो यहां का भाग होने के वावजूद भी किसी दूसरे ग्रह के लगते हैं। आज हम आपको इन्हीं बारे में सूचना देने जा रहे हैं। यह कुछ इस प्रकार के अनोखे जीव हैं जिनके शरीर के आरपार आप देख सकते हैं। बता दें कि ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इनके शरीर के आतंरिक अंगो और त्वचा के बीच में लिपो-प्रोटीन फाइबर की बहुत कमी होती हैं। यही कारण हैं कि इन जीवों की त्वचा का कोई रंग भी नहीं होता और इनके शरीर ग्लास स्क्वॉड कांच की बोतल की तरह दिखाई देता हैं। इनमें से कई जीवों की प्रजातियां पारदर्शी होती हैं और इसी वजह से यह अपने दुश्मनों से छिपे होते हैं। ग्लास फ्रॉग, ग्लास विंग तितली, ग्लास स्क्विड, जेब्राफिश आदि कुछ ऐसे जीव हैं जिनके शरीर के आरपार आसानी से देखा जा सकता हैं। आइये बताते हैं कि ये अनोखे जीव आखिरकार किस स्थान पर छिपे होते हैं। यह सूचना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
ग्लास विंग तितली नामक जीव आपको मेक्सिको तथा सेंट्रल अमेरिका में आसानी से मिल जाती हैं। यह इन दोनों स्थानों पर सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। आप इसके पंखों में शिराओं को देख सकते हैं। यह काफी पारदर्शी होते हैं। यदि यह किसी फूल पर बैठे हों तो भी आप इनको आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। इसी प्रकार का एक जीव हैं “जेब्राफिश”, यह अनधेरे में चमकता हैं इसलिए इसको “ग्लो फिश” भी कहा जाता है। इस मछली की त्वचा पारदर्शी और मुलायम होती हैं और वैज्ञानिक इसको अक्सर अपने शोध में इस्तेमाल करते हैं।
“ग्लास फ्रॉग” भी एक पारदर्शी जीव हैं जो कि वेनेजुएला में पाए जाते हैं। यह जीव दक्षिणी और मध्य अमेरिका के जंगलों में पाया जाता हैं। इसकी पीठ की स्किन पारदर्शी होती हैं तथा इसका ऊपरी भाग पीले रंग का होता हैं। इसी प्रकार के ग्लास स्क्विड नामक जीव दक्षिणी गोलार्द्ध महासागरों की गहराई में भी मिलते हैं। इनकी कुछ प्रजातियां सूरज की रौशनी में चमकने के कारण दिखाई देती हैं। इस प्रकार ये जीव कुछ ऐसी विशेषताएं रखते हैं जिसकी वजह से यह ये किसी अन्य ग्रह के दिखाई पड़तें हैं।
Source: Google
The post ये हैं धरती के अनोखे जीव, तस्वीरें देखकर उड़ जायेगे होश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nqTc3v
Comments
Post a Comment