जानिए प्रेग्नेंसी में इन चीजों के सेवन से होने वाले फायदे!
लाईफस्टाइल डेस्क: हम लोग अपने शरीर को सही सुंदर दिखाने के लिए कई प्रकार की चीजों का उपयोग करते है। लेकिन हमें ये पता नहीं होता है की इनमे से कई चीजे हमारे लिए नुकसान दायक भी हो सकती है। क्योकि केमिकल से युक्त कोई भी सामान बनता है तो उसके जितने फायदे होते है उतने ही नुकसान होते है। इसलिए हमें सभी चीजों का सही उपयोग करना चाहिए।
आपको बता दे की हर महिला जो गर्भवती होती है उसकी ये ख्वाहिश होतीहैं कि उसका बेबी स्मार्ट और हेल्दी हो। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अक्सर खान-पान का बेहद ख्याल रखती हैं, क्यों कि गर्भावस्था में खान-पान का सही होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन अगर आपको स्मार्ट बेबी चाहिए तो आपको बपनी डाइट में अंडे को शामिल करना चाहिए।
गौरतलब है की अंडे का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए ही लाभकरी हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए अंडे का सेवन करना फायदेमंद हैं। अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है। इसमें सेलेनियम, जिंक, विटामिन्र, डी और कुछ मात्रा में बी कॉम्प्लेक्स भी शामिल होने की वजह से इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
अंडे में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देते हैं और बच्चे की मानसिक बीमारियां से लडऩे की झमता को बढ़ाते हैं। ताकि उनके दिमाग का बेहतर तरीके से विकास हो सके। गर्भवती महिला को एक दिन में 200 से 300 तक एडिशनल कैलोरी लेनी चाहिए और अंडे में करीब 70 कैलोरी होती है जो मां और बच्चे दोनों को एनर्जी देती है।
The post जानिए प्रेग्नेंसी में इन चीजों के सेवन से होने वाले फायदे! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zKskNv
Comments
Post a Comment