sss

; //]]>

आईपीएल एकमात्र लीग जो आईसीसी के कैलेंडर में है शामिल

स्पोर्ट डेस्क: दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक कमाई वाली इंडियन प्रीमियर लीग को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी अपनी मान्यता दे दी है और वर्ष 2019 से 2023 के अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम में उसे शामिल किया है जो वैश्विक संस्था के कैलेंडर में एकमात्र घरेलू लीग है। आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में जगह पाने वाला आईपीएल एकमात्र घरेलू ट्वेंटी 20 लीग है जिसका मतलब है कि हर वर्ष अप्रैल से मई के बीच दो महीने तक भारत में होने वाली इस लीग के दौरान बाकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गतिविधियां बड़े पैमाने पर नहीं रहेंगी।

वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरूआत से ही इसमें दुनियाभर के खिलाड़ियों की दिलचस्पी रही है और वैश्विक स्तर पर इसकी लोकप्रियता के कारण इसके राजस्व में भी भारी वृद्धि हुई है। पाकिस्तान को छोडक़र दुनियाभर की सभी टीमों के दिग्गज खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा है। आईसीसी ने अपने आंतरिक कार्यक्रम में 2019 से 2023 के बीच विश्वकप, चैंपियंस ट्राफी और विश्वकप ट्वेंटी 20 के साथ इस आईपीएल के दो महीने के कार्यक्रम को भी कैलेंडर में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आईसीसी ने अपना जो एफटीपी दिया है उसमें सालाना होने वाले आईपीएल के मार्च से मई के आखिर तक होने वाले मैचों की तारीखों को भी जगह दी गयी है। वैसे आईसीसी ने एक तरह से इसे केवल आधिकारिक मान्यता ही दी है जबकि इससे पिछले पांच सत्रों में उसने आईपीएल के दौरान बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीरीज आयोजित ही नहीं की है।

The post आईपीएल एकमात्र लीग जो आईसीसी के कैलेंडर में है शामिल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ARfQoz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop