रब ने बना दी विराट संग अनुष्का की जोड़ी, इस सूची में शामिल हुई ये जोड़ी !
इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बहुत लम्बे समय के बाद विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोमवार को इटली के मिलान में शादी की। इस मौके पर क्रिकेट और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार उपस्थित थे।
विराट कोहली और अनुष्का क्रिकेटर और फिल्मी कलाकार की आपस में शादी करने वाली सातवीं जोड़ी बन गई है। मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर द्वारा शुरू की गई इस परम्परा को विराट और अनुष्का ने जारी रखा।
पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहसिन खान और बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय ने विवाह किया। इसके बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और गीता बसरा, विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह और हेजल कीच तथा तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फिल्म की अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने आपस में विवाह किया।
हिन्दी फिल्म जगत के सितारों ने अनुष्का और कोहली को सुखी दांपत्य जीवन की बधाई दी। परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में अनुष्का और विराट परिणय सूत्र में बंध थे।
शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त सहित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की खबर है। मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।
The post रब ने बना दी विराट संग अनुष्का की जोड़ी, इस सूची में शामिल हुई ये जोड़ी ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ygXE4N
Comments
Post a Comment