sss

; //]]>

एसेज टेस्ट सीरीज: गेंदबाजों ने इंग्लैंड को वापसी दिलाई

खेल डेस्क। आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार चौथे बाक्सिंग डे शतक से चूक गए जबकि इंग्लैंड ने पांच विकेट चटकाते हुए चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मेजबान टीम का स्कोर चार आठ विकेट पर 326 रन कर दिया। भीषण गर्मी में इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 82 रन पर पांच विकेट चटकाए जिसमें स्मिथ के अलावा मिशेल मार्श, शान मार्श, टिम पेन और जैकसन बर्ड के विकेट शामिल हैं।

 

पदार्पण कर रहे टाम कुरेन ने अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल करके इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई। स्मिथ 76 रन के स्कोर पर उनकी शार्ट गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में इसे विकेटों पर खेल गए। लंच के समय पैट कमिंस चार रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जोश हेजलवुड ने अभी खाता नहीं खोला है। स्मिथ बाक्सिंग डे 2014 के बाद से मेलबर्न टेस्ट में आउट नहीं हुए थे और एमसीजी की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर श्रृंखला के तीसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे।

 
Image result for steve smith age

 

पिछले तीन बाक्सिंग डे टेस्ट में स्मिथ ने भारत के खिलाफ 192, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 134 और पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल नाबाद 165 रन बनाए। स्मिथ के नाम मौजूदा श्रृंखला में 125 . 50 की औसत से 502 रन दर्ज हैं। मिशेल भी नौ रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की बाहर जाती गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि शान 148 गेंद में 61 रन बनाने के बाद स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर पगबाधा हुए। पेन ने भी 24 रन बनाने के बाद एंडरसन की गेंद को विकेटों पर खेला जबकि बर्ड (04) ब्राड की गेंद पर पगबाधा हुए जिससे आस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 325 रन हो गया।

The post एसेज टेस्ट सीरीज: गेंदबाजों ने इंग्लैंड को वापसी दिलाई appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2l4QmO0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop