sss

; //]]>

भारत घरेलू प्रदर्शन को विदेशों में भी जारी रखेगा: रवि शास्त्री

खेल डेस्क। भारतीय टीम के प्रमुख रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय टीम घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह अपने इसी प्रदर्शन को विदेशी दौरों पर भी जारी रखेगी। विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारतीय टीम ने लगातार नौ सीरीज जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने इन नौ सीरीजों में छह घर में और एक एशिया के बाहर वेस्टइंडीज में जीती हैं। भारतीय टीम अगले वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

 

Image result for rohit sharma

 
शास्त्री ने कहा, भारतीय टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है और शीर्ष पर रहना ही उनकी प्राथमिकता है। टीम घर में और घर के बाहर खुद को साबित करने के लिए बेकरार है। ऐसा माना जाता है कि विदेशों में भारत का प्रदर्शन सही नहीं रहता है। हम चाहते हैं टीम इस धारणा को बदलें और अगले वर्ष हमें ऐसा करके दिखाना है। कोच ने कहा, हम घर और बाहर के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। इन दिनों हम घर में खेलें या बाहर खेलें, हम सिर्फ अच्छे प्रदर्शन करने पर ध्यान देते हैं।

The post भारत घरेलू प्रदर्शन को विदेशों में भी जारी रखेगा: रवि शास्त्री appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AM1ic0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop