sss

; //]]>

जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार?

इंटरनेट डेस्क। जैसा की यह तो हम सभी जानते है की क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे अहम और विश्व का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है। जो हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह त्यौहार आज हर जाति और धर्म में समान लोकप्रियता हासिल कर चुका है। इसकी रंगारंग धूमधाम और मनोरंजन को देखते हुए अब ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुडऩे लगे हैं। आज पूरे देश में ही नहीं विश्व में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस-डे भगवान ईसा मसीह (जिन्हें यीशु के नाम से भी पुकारा जाता है) के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। ‘क्रिसमस’ शब्द ‘क्राइस्ट्स और मास’ दो शब्दों के मेल से बना है, जो मध्य काल के अंग्रेजी शब्द ‘क्रिस्टेमसे’ और पुरानी अंग्रेजी शब्द ‘क्रिस्टेसमैसे’ से नकल किया गया है। 1038 ई. से इसे ‘क्रिसमस’कहा जाने लगा। इसमें ‘क्रिस’ का अर्थ ईसा मसीह और ‘मस’ का अर्थ ईसाइयों का प्रार्थनामय समूह या ‘मास’ है।

यीशु के जन्‍म के संबंध में नए टेस्‍टामेंट के अनुसार व्‍यापक रूप से स्‍वीकार्य ईसाई पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार प्रभु ने मैरी नामक एक कुंवारी लड़की के पास गैब्रियल नामक देवदूत भेजा। गैब्रियल ने मैरी को बताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्‍म देगी तथा बच्‍चे का नाम यीशु रखा जाएगा। व‍ह बड़ा होकर राजा बनेगा, तथा उसके राज्‍य की कोई सीमाएं नहीं होंगी। जिस रात को जीसस का जन्‍म हुआ, उस समय लागू नियमों के अनुसार अपने नाम पंजीकृत कराने के लिए मैरी और जोसफ बेथलेहेम जाने के लिए रास्‍ते में थे। उन्‍होंने एक अस्‍तबल में शरण ली, जहां मैरी ने आधी रात को यीशु को जन्‍म दिया तथा उसे एक नांद में लिटा दिया। इस प्रकार प्रभु के पुत्र यीशु का जन्‍म हुआ।

लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है त्यौहार
त्यौहार के मौके पर लोगों में काफी खुशी देखी गई। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो लोगों ने अपनी राय व्यक्त की और खुशी जताई। अदनान का मानना है कि यह साल का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे सभी धर्मों के लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस त्यौहार के आने से शहर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। प्रभु ईशु के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला यह त्यौहार लोगों में काफी खुशियां लेकर आता है।

The post जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2D6OOcI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop