रिश्तेदार ने बंदूक की नोक पर किया “बलात्कार”.. पंचायत ने लड़की को सुनाई मौत की सजा !
इंटरनेट डेस्क। दुनिया में आज तक आपने कई अजीबोगरीब कारनामे के बारे में सुना होगा पाकिस्तान के पंजाब में एक गांव की पंचायत ने एक लड़की को पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई है। यह मामला लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूरी पर स्थित राजनपुर जिले का है। 19 साल की लड़की को सजा उसे अपने एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में सुनाई गई है। हालांकि मामला ये नहीं है। दरअसल लड़की के एक रिश्तेदार ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया था। पंचायत के लड़की के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद वो वहां से भाग गई और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
जापान में शुरू हुआ ‘नेकेड स्कूल’.. पुरे कपडे उतार कर नहाते हैं लोग !
जानकारी के अनुसार लड़की ने कहा है कि उसने अपने रिश्तेदार खलील अहमद के साथ अवैध संबंध नहीं बनाए हैं। उसने अपने रिश्तेदार पर उसके साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताते हुए कहा कि रेप के दौरान वो शांत रही और चिल्लाई नहीं क्योंकि खलील के हाथों में बंदूक थी। लेकिन पंचायत ने उसकी बात नहीं सुनी और उसे आरोपी बताते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से खलील के साथ संबंध बनाए थे।
अगर आप भी ऐसी घनी दाढ़ी पाना चाहते हैं, तो करें ये उपाय..!!
लड़की का दावा है कि पंचायत ने खलील के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। लड़की की ओर से मामला दर्ज करने वाले फाजिलपुर थाने के प्रभारी कैसर हसनैन ने कहा कि हमने पंचायत सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वो इस मामले में महिला को पत्थर मार कर या अन्य तरीके से मारने की सजा सुनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करके उन्हें हिरासत में लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक लड़की के पिता ने अपने बयान में कहा है कि उनसे भी जबरदस्ती पंचायत का फैसला मनवाया गया है। पुलिस ने लड़की को राजनपुर स्थित सरकारी आश्रय गृह भेज दिया है।
The post रिश्तेदार ने बंदूक की नोक पर किया “बलात्कार”.. पंचायत ने लड़की को सुनाई मौत की सजा ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AQtSGZ
Comments
Post a Comment