जानिए संजय दत्त और मान्यता की लवस्टोरी
बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड में संजू बाबा एक ऐसा अभिनेता है जो हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ हो ये हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन अब संजू बाबा ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ मान्यता दत्त भी सुर्खियों में रहती है। मान्यता दिखने में काफी बोल्ड है और अपनी बोल्ड फोटोज भी सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। इस कारण मान्यता सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन आपने कभी सोचा हैं कि ये मान्यता बॉलीवुड के बड़े स्टार संजय दत्त की वाइफ कैसे बनी, तो चलिए आज हम आपको बताते है-
मान्यता दत्त का जन्म एक मुस्लिम परिवार में 22 जुलाई 1979 को मुंबई में हुआ था। मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। उनका बचपन दुबई शहर में बीता था, लेकिन एक्टिंग के लिए उनका प्यार उन्हें मायानगरी मुंबई में खींच लाया। फिल्म इंडस्ट्री में मान्यता सारा खान के नाम से जानी जाती थीं, 2003 में प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में उन्हें एक आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्हे मान्यता नाम मिला। मान्यता के सपने उड़ान भर ही रहे थे कि उनके फादर की अचानक मौत हो गई और उनके कंधों पर पिता के कारोबार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई।
संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात 2006 के आसपास हुई थी। कहा जाता है मान्यता की संजय दत्त से मुलाकात प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने ही करवाई थी। उस समय मान्यता फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रही थी। इस मुलाकात के बाद दोनो अच्छी दोस्ती हो गई। इसके खबर आई की मान्यता ने संजय दत्त के घर आना जाना शुरू कर दिया।
2002 में दूसरी पत्नी रिया पिल्लै से अलग होने के बाद संजय दत्त का नाम एक पाकिस्तानी मॉडल नाडिया के साथ जुडऩे लगा था। जब भी नाडिया शहर से बाहर होती थी तो मान्यता संजय के घर पहुंच जाती और उनके लिए फैवरेट डिश बनाया करती थी। कुछ दिनों के बाद एक अवार्ड शो में दोनों साथ नजर आए, तब ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिख रहे थे। इसके बाद साल 2008 में 7 फरवरी को गोवा में संजय दत्त और मान्यता ने शादी कर ली है। मान्यता उम्र में संजय दत्त से लगभग 20 साल छोटी है। ये संजय की तीसरी शादी है।
The post जानिए संजय दत्त और मान्यता की लवस्टोरी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2DdyKH6
Comments
Post a Comment