शनिवार के दिन करें इस पेड़ की पूजा, शनिदेव होंगे खुश
ज्योतिष डेस्क। ग्रथों में पीपल के पेड़ को धार्मिक स्थान दिया गया है, शास्त्रों में भी पीपल को हर तरह से लाभकारी माना गया है, इसी वजह से इसे काटना वर्जित माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं साथ ही ये भी बताया गया है कि पीपल के पेड़ को क्यों नहीं काटना चाहिए। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से …
पीपल के पेड़ को काटने वाले के घर की सुख-समृद्धि नष्ट हो जाती है और ऐसे घर में कभी भी लक्ष्मी नहीं रूकती है।
पीपल की पूजा से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, इसके मुताबिक, अगर कोई पीपल के वृक्ष को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे शनि का कोप झेलना पड़ सकता है।
पीपल को भगवान विष्णु का वरदान मिला है, जो कोई शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करेगा, उस पर लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहेगी।
अगर कोई पीपल को कटते हुए देखता भी है, तो उसे भी शनिदोष लगता है, पीपल की पूजा के बिना इस पाप से मुक्ति नहीं मिलती है।
जो जातक धन की कमी से परेशान है, उसे शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
Source: Google
The post शनिवार के दिन करें इस पेड़ की पूजा, शनिदेव होंगे खुश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2CmsaRa
Comments
Post a Comment