sss

; //]]>

जानिए क्रिसमस क्यों किया जाता है इन तीन रंगों का प्रयोग

धर्म डेस्क। ईसाईयों का प्रमुख त्योहार है क्रिसमस, ये दिसंबर माह की 25 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले अपने घरों को बहुत ही सुंदरता से सजाते हैं और चर्च में जाकर प्रभु यीशु से सुखी जीवन की प्रार्थना करते हैं। वैसे तो लोग अपने घरों को अलग-अलग तरीके से सजाते हैं लेकिन क्रिसमस पर तीन रंगों लाल, हरा और गोल्ड का प्रयोग किया जाता है, सजावट के काम में लिए जाने वाले इन तीन रंगों का बहुत महत्व होता है। ये रंग क्रिसमस से प्रतीकात्मक तौर से जुडे़ होते हैं और इनके कुछ विशेष अर्थ हैं। आइए आपको बताते हैं क्रिसमस के इन रंगों के महत्व के बारे में  ……

 

लाल रंग-

लाल रंग यीशु के खून का प्रतीक है, यह दूसरों के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। लाल रंग मानवता का पाठ भी पढ़ता है, यह खुशी भी प्रदान करता है। जहां ये रंग होता है वहां प्यार हमेशा बना रहता है।

 

हरा रंग- 

प्रकृति को संबोधित करता है हरा रंग, ईसाई धर्म के अनुसार हरा रंग प्रभु यीशु के शाश्वत जीवन का प्रतीक है। यीशु को भले ही जबरदस्ती मार दिया गया हो लेकिन वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।

 

सुनहरा रंग-

ईसाई धर्म में गोल्डन कलर का मतलब होता है, किसी को उपहार देना। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, भगवान ने गरीब मरियम को अपने बेटे को जन्म देने के लिए चुना। मरियम और यूसुफ ने यीशु को बचाने के लिए सभी बाधाओं का सामना किया। यीशु के रूप में ये अमूल्य उपहार प्रभु ने मानव जाति को दिया। इसी कारण इस दिन उपहारों का आदान-प्रदान भी किया जाता है।

 

Source: samacharjagat.com

The post जानिए क्रिसमस क्यों किया जाता है इन तीन रंगों का प्रयोग appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bsxs9Q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop