क्या सच्च में शादी करने वाले हैं नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा?
मुंबई। काफी समय से नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा की बनते-बिगड़ते रिश्तों की खबरें बॉलीवुड गलियारों से आती रही हैं। परन्तु दोनों ने कभी खुलकर मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं कबूला और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। अब पिछले दिनों खबरें थी कि उदय के शादी से इंकार करने के बाद दोनों का ब्रेकअप होने से नरगिस सबकुछ छोड़छाड़ कर वापस अमेरिका चली गईं हैं, परन्तु अब दोनों को लेकर चौंकानेवाली खबर आ रही है। बॉलीवुड खबरों की माने तो दोनों को एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है, वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नरगिस, उदय और उनकी मां के साथ उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले में रहना चालू कर चुकी हैं। इस हैरान करनेवाली खबर के बाद अब दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा है।
खबरों के अनुसार चोपड़ा परिवार के करीबी व्यक्ति ने इस बात की सूचना दी है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उदय शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और नरगिस भी मुंबई आ गई हैं। दोनों पिछले 2 साल से शादी करने के मूड में हैं परन्तु प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते वो ऐसा नहीं कर पाये। अब उदय, नरगिस संग साथ फेरे लेकर उन्हें आधिकारिक तौर पर अपनाना चाहते हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आगामी समय ही बतायेगा।
वैसे नरगिस की डेब्यू फिल्म ‘रॉकस्टार’ के बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें आई थीं, हालांकि नरगिस ने कहा था कि हमदोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इसे प्यार का नाम देना ठीक नहीं है, दोनों की अफेयर की खबरों ने फिर जोर पकड़ा जब दोनो एकसाथ मालदीव में न्यू ईयर सेलीब्रेट करते दिखे। इस दौरान नरगिस बिकनी में समुद्रतट पर नजर आई, वह उदय के साथ बेहद कंफरटेबल थी. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
नरगिस, उदय के साथ शादी की तारीख का ऐलान करना चाहती थी लेकिन उदय चोपड़ा ने इतनी जल्दी कोई फैसला लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद नरगिस सीधे अपने होमटाउन चली गयी थीं। हालांकि उनके नजदीकी दोस्तों ने बताया कि वो कुछ वक्त के लिए छुट्टी लेना चाहती हैं इसलिए वो अपने परिवार के पास चली गयी हैं। अब लगता है कि दोनों फिर एक-दूसरे के करीब आ गये हैं।
The post क्या सच्च में शादी करने वाले हैं नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iD0wre
Comments
Post a Comment