sss

; //]]>

कृति सैनन को लेकर फिल्म बनायेंगे: विशाल भारद्वाज

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज, कृति सैनन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कृति की इस वर्ष फिल्म बरेली की बर्फी प्रदर्शित हुई जिसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया। विशाल भारद्वाज , कृति सैनन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम छुरियां बताया जाता है। फिल्म की कहानी दो बहनों की है जिनके बीच तगड़ी राइवलरी है। दोनों के बीच इस तरह का झगड़ा है कि न सि$र्फ उन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौच होती है बल्कि नौबत छुरी निकल कर एक दूसरे पर वार करने की भी आती है।

 

Image result for Vishal Bharadwaj

 

 

विशाल की इस फिल्म में कृति दो बहनों में छोटी बहन का किरदार निभाएंगी। फिल्म में अभी तक बड़ी बहन के किरदार के लिए नाम फाइनल नहीं हुआ है जबकि इस रेस में श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर और परिणीति चोपड़ा के नाम हैं। वाणी कपूर से भी बात की जा रही है। फिल्म की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि में है और स्टारकास्ट तय होने के बाद अगले साल फिल्म के फ्लोर पर जाने की तारीख तय की जा सकती है।

The post कृति सैनन को लेकर फिल्म बनायेंगे: विशाल भारद्वाज appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BLgjst

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop