डीजल ट्रकों की बादशाहत खत्म करेगा ये ई-ट्रक
अमरीका के स्टार्टअप टेस्ला ने लंबी दूरी तय करने वाला ई-ट्रक बनाया है। जो आने वाले दिनों में ढुलाई परिवहन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। यह ई-ट्रक एक बार चार्ज होने के बाद करीब ८०० किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। पूरे वाहन उद्योग की नजर इस पर लगी है।
अमरीका के एक स्टार्टअप टेस्ला ने एक बार चार्ज होने पर 80४ किमी की दूरी तय करने वाला इलेक्ट्रिक ट्रक बना लिया है। यह दावा किया है टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने। इस ट्रक की ढुलाई क्षमता 36.28 टन है। अमरीका में सेमीट्रकों के लिए इतना ही लोड तय किया गया है। बिजली से चलने वाला यह ट्रक अभी डीजल ट्रक से महंगा है, पर मस्क का दावा है कि प्रति किमी ढुलाई व रख-रखाव के लिहाज से यह ज्यादा किफायती साबित होगा। यह ट्रक 2019 में बाजार में आ जाएगा।
सुपर चार्जिंग स्टेशन
ट्रक में ऑटो पायलट सिस्टम लगा है। यह ऑटो पायलट ट्रक को निर्धारित लेन पर और ट्रक के लिए तय की गई स्पीड पर चलाता रहेगा। ज्यादा ट्रैफिक होने पर वाहन खुद ही अपनी रफ्तार कम करने में भी सक्षम है। इसकी सफलता के लिए टेस्ला दुनियाभर में सौर ऊर्जा वाले सुपर फास्ट चार्जिंग स्टेशन ‘मेगाचार्जर्स का नेटवर्क बनाएगी।
The post डीजल ट्रकों की बादशाहत खत्म करेगा ये ई-ट्रक appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2jUJCS8
Comments
Post a Comment