धनंजय डिसिल्वा का शतक, भारत जीत से पांच विकेट दूर
खेल डेस्क। पीठ में दर्द के कारण रिटायर हर्ट होने से पहले धनंजय डिसिल्वा के जुझारू शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट ड्रा कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखते हुए आज यहां पांचवें और अंतिम दिन चाय तक पांच विकेट पर 226 रन बनाए।डिसिल्वा ने रिटायर हर्ट होने से पहले 219 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की सहायता से 119 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान दिनेश चांदीमल (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 112 रन भी जोड़े। चाय के विश्राम के समय पदार्पण कर रहे रोशन सिल्वा (नाबाद 38) और निरोशन डिकवेला (नाबाद 11) क्रीज पर डटे हुए थे।
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 59 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने दूसरे सत्र में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 107 रन जोडक़र एक विकेट गंवाया। श्रीलंका को जीत के लिए 184 जबकि भारत को पांच विकेट की दरकार है। श्रीलंका ने सुबह के सत्र में 31 ओवर में 88 रन जोडक़र एकमात्र विकेट एंजेलो मैथ्यूज (01) का गंवाया। मैथ्यूज हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि जडेजा की जिस गेंद पर पवेलियन लौटे वह नोबाल थी। जडेजा ने 24 रन के स्कोर पर चांदीमल को भी बोल्ड कर दिया था परन्तु यह नोबाल हो गई।
दिल्ली में आज धूप खिली जिससे प्रदूषण का स्तर भी कम था जिससे पिछले तीन दिन से मेहमान टीम के खिलाड़ी काफी परेशान थे। श्रीलंका ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 31 रन से की और जल्द ही कल के नाबाद बल्लेबाज और पहली पारी के शतकवीर मैथ्यूज का विकेट गंवा दिया। दिन के छठे ओवर में गेंदबाजों के पैरों के निशान पर गिरने के बाद जडेजा की गेंद ने तेजी से स्पिन और उछाल के साथ मैथ्यूज के बल्ले का किनारा लिया और पहली स्लिप में अजिंक्य रहाणे ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। बाद में हालांकि टीवी रीप्ले में दिखा कि जडेजा का पैर क्रीज से बाहर था और यह नोबाल थी लेकिन मैदानी अंपायर जोएल विल्सन इसे देख नहीं पाए।
The post धनंजय डिसिल्वा का शतक, भारत जीत से पांच विकेट दूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jk6XfX
Comments
Post a Comment