पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
क्राइम डेस्क। यूपी में मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बतया कि राजपुर तिलौरा गांव निवासी नरेन्द्र का अपनी पत्नी मैदा(45) के साथ प्रतिदिन किसी ने किसी बात पर विवाद होते रहता था। वह परिवार के साथ कल रात सोया हुआ था।
देर रात करीब ढाई बजे उसने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस का दी । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
The post पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z0sBOF
Comments
Post a Comment